रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्रादेशिक प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसका गठन जाफरपुर स्थित बी आर सी पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पल्हनी मे आयोजित रहा। चुनाव अधिकारी अवधराज सिंह के देखरेख में सर्वसम्मति से निर्विरोध नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें पुरुष इकाई अध्यक्ष राजेश सिंह, मंत्री संतोष कुमार राय, कोषाध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप राय, दिनेश सिंह, चंदन कुमार सिंह, यशवंत सिंह, तरुणेश सिंह, सुरेन्द्र यादव, संयुक्त मंत्री रवि पाठक, अजीत कुमार यादव, उपमंत्री पंकज सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, अरुण त्रिपाठी, प्रमोद कुमार भारती, संगठन मंत्री यशवंत सिंह 2, श्रीकांत यादव, राजेश कुमार यादव, प्रशांत राय, प्रचार मंत्री देवेंद्र तिवारी, अंकित कुमार मिश्र, अनुराग सिंह यादव, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, विशाल सिंह ऑडिटर और यशवंत सिंह को मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कंचन मौर्य,मंत्री पूनम मिश्र,कोषाध्यक्ष नीलम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशू अस्थाना, और उपाध्यक्ष पद पर नीलम सिंह, संध्या पांडेय, मंजू त्रिपाठी, अनुपमा दुबे, शहरबानो को दायित्व मिला। उप मंत्री पद पर विभा सिंह, संगठन मंत्री सपना पाठक प्रचार मंत्री इशरत अफरोज, संरक्षक सरोज यादव और ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता सिंह को चयनित किया गया।

नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नए पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यकारिणी न केवल प्राथमिक शिक्षक संघ की नवीन शक्ति सशक्त प्रतीक है, बल्कि भावी समय में शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा हेतु एक दृढ़ प्रभावशाली मंच सिद्ध होगा। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत शिक्षक अखिलेश कुमार राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *