वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक पुस्तकालय को अनुदान योजना तथा राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान कोलकाता की मैचिंग एवं नान मैचिंग अनुदान योजनाओं के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश में नगरीय, ग्रामीण, अल्पसंख्यक बाहुल्य एवं अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय को पुस्तकीय सहायता, फर्नीचर एवं संग्रहण सामग्री आदि की सहायता के रूप में अनार्वतक अनुदान हेतु निर्धारित प्रारुप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला पुस्तकालयाध्यक्ष/सचिव, जिला पुस्तकालय समिति के०एस०परिहार ने बताया कि सम्बन्धित संस्थायें हेतु आवेदन पत्र वेबसाइट www.rrrlf.gov.in पर भी उपलब्ध है, जहां से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा संचालित सार्वजनिक पुस्तकालयों के लोगो से कहा हैं कि योजना से लाभान्वित होने हेतु आवेदन पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय/राजकीय जिला पुस्तकालय से 15 सितम्बर से प्राप्त किया जा सकता है। राजकीय जिला पुस्तकालय वाराणसी में आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित है। अन्तिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।
