वाराणसी।विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर वसंत कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे संवेदनशील विषयों पर जागरूकता फैलाना और खुली बातचीत को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना आनंद ने आत्महत्या निवारण से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति दी।

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने आस-पास के साथियों के प्रति संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण रहें तथा यदि कोई मानसिक रूप से संघर्ष कर रहा हो तो उसकी मदद करें। कार्यक्रम में सभी छात्राओं और शिक्षकों ने शपथ ली कि वे आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे।

एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने आत्महत्या रोकथाम विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में: प्रथम स्थान – आत्रेयी कुंडु (बी.ए. तृतीय वर्ष, समाजशास्त्र), द्वितीय स्थान -जिसुस्मिता कश्यप (एम.ए. अंतिम वर्ष, समाजशास्त्र), तृतीय स्थान – मानसी (बी.ए. तृतीय वर्ष, समाजशास्त्र) प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के अध्यापक डॉ. अखिलेश कुमार राय, डॉ. अनुराधा बापुली तथा डॉ. सिमरन सेठ की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *