
नागरिक सुरक्षा की बैठक में प्रशिक्षण और भर्ती प्रक्रिया को गति देने पर जोर

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की एक आवश्यक बैठक अर्दली बाजार स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में बुधवार को आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह ने नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य एवं कार्यों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। स्वागत करते हुए डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने प्रखंड की गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने कहा कि प्रखंड में रिक्त पदों पर भर्ती व नवीनीकरण प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। कहा कि स्वयंसेवको को नि:शुल्क एप्रन, टोपी दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। एडीसी विवेक कुमार ने प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर सीबी सिंह, डॉ. शरद कुमार, अरविन्द विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, अंजनी कुमार सिंह, अजय यादव, कंचन गुप्ता,अरूण कुमार, शहजादा कुरैशी, सलीमुद्दीन सिद्दीकी, निजामुद्दीन, वसीम खां, गोपी चंद, नौशाद आलम, विनय गुप्ता, आरती शर्मा, श्याम मोहन मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन संजय कुमार राय ने किया।
