
वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम वाराणसी दौरे के तीसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सपत्नी विधिवत दर्शन पूजन कर अभिभूत हुए। दर्शन पूजन के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
