जौनपुर।पथरही बाजार, चंदवक, में गुरुवार को ” सामाजिक उत्थान पर विचार गोष्ठी, स्वर्णकार समाज के संत नरहरी महाराज की पुण्यतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी, मृदभाषी ,समाज चिंतक परम पूज्य स्वर्गीय मोहन प्रसाद वर्मा जो बाबूजी के नाम से समाज में विख्यात थे की चतुर्थ पुण्यतिथि कार्यक्रम ” का आयोजन सोनार नरहरी सेना / संत नरहरी छात्रावास (संबंध सोनार नरहरी समिति, राष्ट्रीय सामाजिक संस्था) के बैनर तले राहुल स्वर्णकार (संस्थापक) एवं अमित कुमार सराफ (राष्ट्रीय अध्यक्ष)अमित कुमार वर्मा (पुत्र स्वर्गीय मोहन प्रसाद वर्मा- कुशीनगर) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर श्रीमती ज्योति सोनी ,प्रदेश मंत्री(ओबीसी मोर्चा)भाजपा ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन करते हुए समाज को यह भरोसा दिलाया कि वह प्रत्येक स्वजातीय बंधु के सुख-दुख में 365 दिन उपलब्ध रहेगी।

मंच का संचालन डॉक्टर शनि सेठ एवं दिलीप सेठ ने संयुक्त रूप से किया।आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन श्रीपति राज सेठ, श्री सुरेंद्र सेठ एवं श्री राजेश उर्फ राजू सेठ ने संयुक्त रूप से किया। राहुल स्वर्णकार जी ने स्वर्णकार बंधुओ की वर्तमान समस्याओं पर मांग पत्र जो माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित है श्रीमती ज्योति सोनी को दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती किरण सोनी ,श्रीमती सुमन सोनी (नारी शक्ति जौनपुर)किशन सेठ (वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी, वाराणसी) , श्री दिनेश वर्मा (अध्यक्ष , स्वर्णकार न्याय मंच- वाराणसी), जयराम वर्मा (जिला अध्यक्ष, जनता अधिकार पार्टी- गाजीपुर), बेचन सेठ, मुन्ना सेठ, राजेश सेठ ,प्रमोद सेठ ,जितेंद्र सेठ, राजकुमार सेठ , सत्य नारायण सेठ, विजय सेठ एवं सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल रहे। साथ ही अपने-अपने विचार मंच से साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *