वाराणसी। शुक्रवार को लंका स्थित एक होटल के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा ने अन्तर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया।

सम्मान समारोह में भारत सहित अन्य देश के विरांगना सम्मान समारोह में शामिल रही।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर अन्तर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह 2025 का शुभारंभ किया।

सम्मान समारोह में लगभग सौ की संख्या में उपस्थित वीरांगनाओं को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र देकर सम्मानित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने किया।

समारोह का संचालन डा एम एस सिंह मानस ने किया।

समारोह में श्रीमती रम्भा सिंह (संयोजिका), प्रो रश्मि सिंह बैंस संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव, श्रीमती आभा सेतु सिंह नेपाल, श्रीमती रुपाबा जडेजा, आस्ट्रेलिया सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

उक्त अवसर पर नई भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *