
वाराणसी। लंका स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह 2025 में काशी की तीन विभूति राधा सिंह (दिव्यांग जनसेवा), प्रियम्बदा सिंह (साहित्य सेवा), सुषमा सिंह (समाजसेवी) को अन्तर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान 2025 से अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उक्त तीनों विभूति को अन्तर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान मिलने काशी में हर्ष व्याप्त है।
