
वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने शनिवार को श्रीमती मंशा सिंह द्वारा छात्राओं के लिए आहार एवं पोषण विषय पर व्याख्यान एवं डायट काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया। सत्र के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ- साथ पोषण के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के फैकल्टी एवं स्टाफ द्वारा ” कुक स्मार्ट ईट स्मार्ट ” थीम के तहत तैयार किए गए रेसिपी का भी प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों में प्रोफेसर निहारिका लाल, प्रोफेसर संगीता देवड़िया, प्रोफेसर इंदु उपाध्याय, प्रोफेसर ममता मिश्रा, डा कल्पना आनंद, डा सपना भूषण, डा सुनीता दीक्षित, डा सिमरन, डा सुप्रिया सिंह, डा सरोज उपाध्याय एवं श्रीमती प्रविशा की सहभागिता रही।
निर्णायक के तौर पर ओरियाना हास्पिटल की मुख्य आहार विशेषज्ञ श्रीमती मंशा सिंह एवं प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही कुकिंग कंपटीशन के विजेताओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया। काउंसलिंग कैंप के तहत श्रीमती मनसा एवं उनकी टीम के द्वारा कालेज की छात्राओं के पोषण स्तर का मूल्यांकन, शारीरिक भार एवं मापन एवं क्लीनिकल परीक्षण भी किया गया । कार्यक्रम का आयोजन डा संगीता देवड़िया के संरक्षण एवं संयोजन डा गरिमा उपाध्याय एवं डा प्रियंका द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कार्यक्रम मे गैर शैक्षणिक कर्मचारी(योगिता, पद्मा एवं सोनी) का सहयोग रहा।
