वाराणसी। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा ने चितईपुर स्थित मां बसंत वाटिका में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने की और संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा सिकंदर यादव ने भाजपा सरकार पर अधिवक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की। सांसद वीरेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अधिवक्ता समाज अन्याय का कभी समर्थन नहीं करेगा और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा खड़ा रहेगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि आगामी 26 जुलाई आरक्षण दिवस को समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, कन्हैया राजभर, आनंद मोहन गुड्डू, डॉ. सुभाष राजभर, मनीष सिंह एडवोकेट, सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *