रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।”बंग दर्शन” संस्था ने रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सोनारपुरा स्थित कालीबाड़ी प्रांगण में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवा प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर कैण्ट के विधायक माननीय श्री सौरभ श्रीवास्तव के कर कमलो से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. के. एन. चक्रवर्ती, डॉ.बी. मुखोपाध्याय, डॉ.सौम्यालिन राय, डॉ रामेश्वर चौरसिया, डॉ. मृणाल जायसवाल आदि अपनी सेवा दिए।

शिविर में कम शुल्क में फुल बॉडी का परीक्षण भी किया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाई दिया गया।

शिविर में 400 से अधिक मरीज स्वास्थ्य परीक्षण करवाये।

इस अवसर पर संस्था के सभापति डॉ.के एन. चक्रवर्ती, सचिव सुश्री अनीता मुंशी, कोषाध्यक्ष श्री अतनु भट्टाचार्य, श्री तपन कांति चक्रवर्ती,श्री गौतम अधिकारी,श्री शुभाशीष चक्रवर्ती, श्री राजेश अधिकारी, श्री तपन चटर्जी,श्री विश्वजीत बसाक आदि सदस्य गण मौजूद थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *