
वाराणसी। काशी के कीर्तन प्रेमियों ने अपने संकल्प के अनुसार रविवार मृत्युंजय महादेव मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जी व्दारा स्थापित हनुमान जी व मृत्युंजय महादेव के सम्मुख हाल में श्री राम का संगीतमय स्वर में संकीर्तन किया।
श्रीराम मय संकीर्तन पर भक्तगण खूब झूमे। तथा भगवान के चरणों में सर नवाज़े।
आयोजन प्रमुख जितेन्द्र खनेजा बबलू ने बताया कि संकीर्तन भक्तगण ने संकल्प लिया है कि हर माह के तीसरे रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जी व्दारा स्थापित हनुमान जी के सम्मुख संकीर्तन करेंगे।आज संकल्प में पांच स्थान रहा। संकीर्तन सांयकाल 5.30 से 7.30 बजे रहा।
