
वाराणसी । पितृ पक्ष में जागृति फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे पौधा रोपण एवं पौधा वितरण अभियान के आठवे दिन रविवार को भदैनी स्थित वीरांगना की जन्मस्थली पर महारानी लक्ष्मी बाई, बाल सेनानी लालमन सोनकर व समाजसेवी कमला सोनकर की स्मृति में पीपल बरगद आम बेल सहित 11 पौधा लगाया गया।
मुख्य अतिथि लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्रा विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान संघ के महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा काशी विश्वनाथ सीरियल के निर्माता दिलीप सोनकर एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र नें संयुक्त रूप से पीपल बरगद, आम का पौधा लगाया।
इस अवसर पर डॉक्टर जय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि पितृपक्ष के पवित्र महीने में काम से कम एक पेड़ पूर्वजों के नाम पर जरूर लगाये। वही काशी विश्वनाथ सीरियल के निर्माता दिलीप सुनकर ने कहा कि अगर हम अपने पूर्वजों की स्मृति में भी एक पौधा लगाये तो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान होगा और इसी बहाने हम अपने पूर्वजों को याद याद भी करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामयश मिश्रा ने किया । इस अवसर पर नितेश सोनकर निरंजन चौबे,पूजा, प्रिया, बृजेश सोनकर रितेश सोनकर आदि उपस्थित थे।










Leave a Reply