वाराणसी।श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी वाराणसी और अबेकस सीखो डाट काम के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर ‘ वर्णमाला प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अबेकस सीखो डाट काम के सभी छात्रों ने हिंदी वर्णमाला सुनाई और वर्णमाला लिख कर दिखाई । इक्लिस माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे विधार्थियों के लिए यह कार्य अत्यंत कठिन महसूस हो रहा था परंतु सभी छात्रों ने बहुत ही सुन्दर तरीके से हिंदी वर्णमाला सुनाई और लिख कर दिखाई । प्रतियोगिता का लक्ष्य बच्चों को हिन्दी से जोड़ना था कुछ छात्रों ने जिन्होंने बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और स्पष्ट उच्चारण के साथ हिंदी वर्णमाला सुनाई। छात्रों को उनके अत्यंत सराहनीय प्रयास के लिए पुरस्कृत किया गया पुरस्कृत होने वाले छात्रों के नाम है अस्मिता आर्या , आरूषि,पारसित शाशत्रिय , कुंज मिश्रा, अयान, आर्या, यज्सवि, निष्ठा मिश्रा, आदवि सिंह, श्रेयांश, मानुष्य को पुरस्कृत किया गया साथ ही अन्य छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *