
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य

वाराणसी । लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड पर सोरहिया का मेला रविवार को सम्पन्न हुआ।
सुहागिन महिलाएं संतान की दिर्धायु हेतु विधिवत पूजा अर्चना की।
लक्ष्मी कुण्ड पर अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन तथा समाज संगठन की श्रीमती नीता सेनगुप्त के नेतृत्व में जनसमूह को सहयोग में जुटे रहे। चारो तरफ उल्लास उमंग भरा हुआ था। हर कोई जय माता दी, हर हर महादेव नारे लगाते रहे।
समाज संगठन प्रमुख रूप से श्रीमती रीना पात्र, श्रीमती सुष्मिता भट्टाचार्य, श्रीमती अनिता, सौरभ श्रीवास्तव, शुभाजीत सरकार, श्रीमती नीता सेनगुप्त सहित अनेकों सदस्यगण शामिल रहे।
