वाराणसी। रक्तदान महादान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा वाराणसी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बुधवार, 17 सितम्बर को सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक आइएमए ब्लड बैंक लहुराबीर में होगा। रेडक्रास सोसायटी के सचिव डा.संजय राय के अनुसार इस विशेष शिविर का उद्देश्य कैंसर और थैलेसीमिया से जूझ रहे मरीजों की मदद करना है। रेडक्रॉस सोसाइटी ने अपने सभी सदस्यों और उनके साथियों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की है। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक दाता को मौके पर ही रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने इसे मानवीय सेवा और जीवनदान का श्रेष्ठ अवसर बताते हुए अधिकाधिक लोगों से भागीदारी की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *