
वाराणसी।इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC), वसंत कन्या महाविद्यालय द्वारा सोमवार को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक अंतर-कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया।
वाद-विवाद का विषय “ट्रम्प टैरिफ एवं ट्रेड वॉर : भारत के लिए चुनौतियाँ और अवसर” इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में राजनीतिक जागरूकता, समालोचनात्मक चिंतन और विचार-विमर्श की लोकतांत्रिक परंपरा को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव द्वारा अध्यापकों, प्रतिभागियों एवं निर्णायकों के स्वागत से हुआ। प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने हेतु विशिष्ट निर्णायक मण्डल जिसमें प्रो. अलका रानी (राजनीति शास्त्र विभाग यू.पी. कॉलेज), डाॅ. अखिलेश राय (समाज शास्त्र विभाग VKM कॉलेज) तथा डाॅ. सुप्रिया सिंह (अंग्रेज़ी विभाग VKM कॉलेज) रही।
वाद-विवाद प्रारम्भ होने से पूर्व निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों ने प्रतियोगिता के नियमों को स्पष्ट किया –
:प्रतियोगिता में 6 टीमें (एनी बेसेंट, महामना, अरविंद घोष, गांधी, बी. आर. अम्बेडकर, कौटिल्य) शामिल थीं, प्रत्येक टीम में 8–10 सदस्य थे, किन्तु मूल्यांकन व्यक्तिगत स्तर पर किया गया।टीमों को विषय के पक्ष एवं विपक्ष में बाँटा गया।
:प्रत्येक प्रतिभागी को उद्घाटन वक्तव्य हेतु 1–1.5 मिनट का समय दिया गया।वाद-विवाद 3 चरणों में सम्पन्न हुआ :
प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार का कागज़ या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रयोग करने की अनुमति नहीं थी; आवश्यकता पड़ने पर आयोजकों द्वारा A4 शीट उपलब्ध कराई गई।
प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सारगर्भित व तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए तथा प्रश्नोत्तर चरण में एक-दूसरे से सशक्त संवाद किया।
अंतिम चरण के उपरांत निर्णायकों ने प्रतिभागियों के शोध, स्पष्टता एवं वक्तृत्व कौशल की सराहना की। तत्पश्चात परिणाम घोषित किए गए और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए
वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सौम्या त्रिपाठी (बीए राजनीति विज्ञान, द्वितीय वर्ष, VKM व्दितीय पुरस्कार आस्था चौरसिया (एमए अंतिम वर्ष राजनीति, VKM)तृतीय पुरस्कार रवी (फूड और टेक्नोलॉजी, BHU)सर्वश्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार जीना जुबिलिकर पटनाइक (बीए प्रथम वर्ष, VKM)
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन सुचिता सिंह और बिगिनलु क्रि ऊर्जा एवं उत्साहपूर्ण ढंग से हुआ। अंत में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से आभार ज्ञापन अंशिका त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें निर्णायकों, प्रतिभागियों और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया गया।
यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष —डॉ. आशीष सोनकर एवम् प्रोफेसर डॉ. अनु सिंह , डॉ. सरोज उपाध्याय, डॉ. गौतम भारती तथा श्रीमती प्रवीणा सिन्हा (राजनीति विज्ञान विभाग) की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
