
रिपोर्ट सन्तोष कुमार चतुर्वेदी
नई दिल्ली। सोमवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार कौशिक जी ने मुलाकात किया।
मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र में हिंदी भाषी नागरिकों पर हो रहे हमलों एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की जानकारी साझा की गई। ज्ञापन के माध्यम से उनसे निवेदन किया गया कि इस गंभीर विषय पर तत्काल ध्यान दिया जाए तथा महाराष्ट्र में रह रहे हिंदी भाषी नागरिकों की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन में कहा गया कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषी नागरिकों की सुरक्षा हेतु ठोस एवं दीर्घकालिक उपाय।विशेष हेल्पलाइन नंबर की स्थापना ताकि पीड़ित नागरिक तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु दिशा-निर्देश।
माननीय केंद्रीय मंत्री जी ने पूरे विषय को गंभीरता से संज्ञान में लिया और आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर उचित कार्यवाही करवाएँगे।
