नई दिल्ली। प्रतिष्ठित भारत ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’, का आयोजन भारत प्रतिभा सम्मान परिषद द्वारा ऐतिहासिक प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहे।

मुख्य अतिथि श्री अनुराग ठाकुर ने काशी के प्रतिभाशाली डा नितिन श्रीवास्तव को सम्मानित किया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शोवना नारायण, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) कमल कुमार सेठी रहे।

समारोह का संचालन और दिशा-निर्देशन परिषद के चेयरमैन नीरज भारतीय और डायरेक्टर मणि अय्यर ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत प्रतिभा सम्मान परिषद का यह प्रयास सराहनीय है।विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी व्यक्तियों को पहचाना।

इस वर्ष, 25 विभूति को

उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, प्रौद्योगिकी, साहित्य, कला और सामाजिक उत्थान जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित हुए विभूति में आदित्य चौहान – व्यवसाय और उद्यमिता

एनवे टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड – आईटी और डिजिटल परिवर्तन,डॉ. सचिन वाई. शिगवान – सामाजिक उद्यमिता और ग्रामीण विकास,मेघा रानी – लेखक और शिक्षा,डॉ. नितिन श्रीवास्तव – आईटी और सामाजिक सेवा,सुरेश चंद जैन – प्लास्टिक इंजीनियरिंग और औद्योगिक नेतृत्व,अशोक गोयरी – सामुदायिक कल्याण और युवा सशक्तिकरण,डॉ. पुनीत जी. नायडू – पीरियडोंटोलॉजी में अनुसंधान,हरि किशोर गंडू – संस्कृत साहित्य, ज्योतिष और हस्तरेखा,सुदीप चंद्र हलदर – कविता, साहित्य और शिक्षा

अखिलेश पटेल – ऑन्कोलॉजी और सामाजिक सेवा,अवडिज आईटी सर्विसेज,नौकरीआधारित आईटी प्रशिक्षण,कुंदन मित्तल – चिकित्सा विज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य,सुबोध राणा – फिल्म निर्माण,डॉ. अमित शंकर डे – सामाजिक कार्य,सुधीर कुमार – सेमीकंडक्टर आर एंड डी,लोधी चंद्रशेखर सिंह – शिक्षा और सामाजिक कार्य,सायब्रोहब सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड – स्वास्थ्य और कल्याण- द्रिजेश पटेल – आईटी में डिजिटल परिवर्तन,नुफार्म फ्रोज़न्स प्राइवेट लिमिटेड – कोल्ड चेन और सब्जी प्रसंस्करण,डॉ. दीपाली बनर्जी – सौंदर्य प्रसाधन और कौशल- आधारित शिक्षा,राहुल कुमार शर्मा – स्वास्थ्य देखभाल नवाचार,यूनिकॉर्नब्रदर्स फाउंडेशन – रेलविंड टेक्नोलॉजी 2.0,रिंकेश बंसल, गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी,संतोष सिंह तोमर – सार्वजनिक सेवा रहे।

पद्म श्री शोभना नारायण जी ने कला और संस्कृति के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ये भारत की विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अध्यक्ष श्री नीरज भारतीये जी ने कहा, “भारत प्रतिभा सम्मान एक पुरस्कार से अधिक है – यह एक राष्ट्रीय मंच है जो परिवर्तन की आवाजों को पहचानने और बढ़ाने के लिए है।”

निदेशक श्री मणि अय्यर जी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हम हर क्षेत्र के अचीवर्स को जोड़कर अगली पीढ़ी के नेताओं को प्रेरित करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *