वाराणसी ।लक्ष्मीकुंड स्थित काशी की सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ लक्ष्मी माता के मंदिर में सोमवार को सोरहिया मेला के अंतिम दिन भव्य श्रृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम संयोजक पंडित शिव प्रसाद पांडेय लिङ्गीया महाराज ,पंडित पुरुषोत्तम प्रसाद पांडेय, पंडित अवशेष पांडेय कल्लू महाराज, सतीश पांडेय ने बताया कि आज शाम 4:00 बजे भगवती महालक्ष्मी, महाकाली, महा सरस्वती का पंचामृत से स्नान करा कर उसके बाद भगवती का राष्ट्र के सुख समृद्धि भविष्य के कल्याण के कामना से भगवती का विशेष अलंकार श्रृंगार किया गया साथ ही भगवती से यह भी प्रार्थना की गई कि जो भी भक्त इस सोरहियां मेला में 16 दिन का व्रत दर्शन पूजन अनुष्ठान किया भगवती उन सभी के मनोरथ सिद्ध करें उन सभी के परिवार का कल्याण करें और उन सभी के परिवार में सुख समृद्धि शांति लाये।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री शैलेश वर्मा, सीआरपीएफ के कमांडेंट आर एस बालापुरकर ,सुप्रसिद्ध समाजसेवी चक्रवर्ती विजय नावड सहित अनेक गणमान्य लोगों को माता महालक्ष्मी का प्रसाद खजाना देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष पांडेय, सतीश पांडेय, कमलेश पांडेय, मनीष पांडेय, अभय पांडेय, विनय शर्मा हिमांशु गुप्ता आदि ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *