17 सितंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारम्भ सेलीब्रेशन बैन्क्वेट हाल, सारनाथ में किया जायेग

 

मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (MOS) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० दयाशंकर मिश्र “दयालु” होगे

 

वाराणसी। नगर को विश्व स्तरीय पर्यटन केन्द्र बनाये जाने के दृष्टिगत स्ट्रीट फूड वेन्डर्स को खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में फास्टेक प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु 18 स्थानों पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० के निर्देशानुसार 17 से 26 सितंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। 17 सितंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारम्भ सेलीब्रेशन

बैन्क्वेट हाल, सारनाथ में किया जायेगा।

सहायक आयुक्त (खाद्य) II/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (MOS)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० दयाशंकर मिश्र “दयालु” रहेंगे। इसके अतिरिक्त 17 सितंबर को शगुन बैन्क्वेट हाल, बाबतपुर व 18 सितंबर को बृन्दावन बैन्क्वेट हाल, श्री काल भैरव मन्दिर के पास व चौपाल बैन्क्वेट हाल, कैण्ट में प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *