रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी:- भदैनी में स्थित आदर्श शिक्षा मन्दिर जूनियर हाई स्कूल के महर्षि वेदव्यास सभागार में मंगलवार को सप्त शती संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के B.Ed विभाग की प्रोफेसर डॉ विनीता जायसवाल, अध्यक्षता पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की निदेशक सुश्री मंजू द्विवेदी,विशिष्ट अतिथि विश्व रिकॉर्ड धारी कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया रही।

अन्य विभूतियों के रूप में गौ सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बविता चौरसिया, कुटुंब प्रबोधन संयोजक काशी प्रान्त श्रीमती लक्ष्मी पाठक , पूर्व छात्र के रूप में ज्योति जी एवं काशी संकुल के अन्य विद्यालय से लगभग 58 माताएं एवं विद्यालय के लगभग 100 मातृशक्ति ने शामिल रही I

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में परिवार में माता की भूमिका को विस्तार पूर्वक समझाया, विशिष्ट अतिथि सोनी चौरसिया जी ने विश्व में महिलाओं के कीर्तिमान में स्थापित करने वाली विभूति के उदाहरण देते हुए अपने परिवार कैसे व्यवस्थित रखते हुए भैया बहिन सफलता प्राप्त कर सकते है । अध्यक्ष श्रीमती मंजू द्विवेदी जी ने सप्तशक्ति क्या है उसके महत्व पर प्रकाश डाला और अपने उद्बोधन से सभी माताओं को मंत्रमुग्ध किया।

गौ सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौरसिया ने गौ सेवा से जोड़ते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए l

कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेश कुमार शर्मा ने आए हुए सभी अतिथि एवं अन्य विद्यालय के प्रधानाचार्य बन्धु माताओं का आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में काशी संकुल सह संकुल प्रमुख श्री वीरेंद्र यादव , टिकरी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्रीमान सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *