लखनऊ। प्रतिष्ठित रॉय ट्रस्ट इंटरनेशनल और रिच यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड 2025 से इस वर्ष एम्बेसडर डॉ. पंकज श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें शिक्षा, शोध और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। डॉ. श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिबद्धता और मेहनत से न केवल शैक्षणिक जगत में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है, बल्कि सामाजिक उत्थान में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ समाज और शिक्षा जगत की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

रॉय ट्रस्ट इंटरनेशनल और रिच यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में प्रदान किया जाता है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक योगदान देने वालों को सम्मानित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *