वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई II, III, V के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ सरोज उपाध्याय, डॉ पूनम वर्मा और डॉ वर्षा सिंह तथा गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से थियोसॉफिकल सोसाइटी परिसर के एनी बेसेंट सभागार में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर “एक दिवसीय शिविर” का आयोजन किया गया।

एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत डॉक्टर श्वेता तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ “स्वास्थ्य स्त्री सशक्त परिवार” विषय के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य में आहार, योग,नींद,तथा स्वच्छता ही स्वस्थ स्त्री सशक्त परिवार का आधार बनेगी।

उन्होंने स्वयंसेविकाओं को पोषण युक्त आहार, जिसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिंस, मिनरल्स इत्यादि प्रचुर मात्रा वाले खाद्य पदार्थ पर जागरूक किया तथा फास्ट फूड से दूरी बनाने की सलाह दी। डॉ श्वेता तिवारी ने सर्वप्रथम ‘ स्वयं से प्रेम ‘ करने का संदेश दिया । इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव महोदया ने स्वयंसेविका होने के के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पुनःस्मरण कराया। कार्यक्रम के अगले चरण में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को सरल और सशक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक , पोस्टर चित्रण प्रतियोगिताओं और जागरूकता रैली का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया ।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वाति प्रथम , अनन्या राय द्वितीय तथा वैदेही सिंह तृतीय स्थान तथा पोस्टर चित्रण प्रतियोगिता में प्रगति कुमारी प्रथम , समृद्धि श्रीवास्तव, मुस्कान पटवा द्वितीय, समीक्षा सिंह और शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *