
वाराणसी। वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 75 वें जन्म दिवस पर सामने घाट, चितईपुर, तारापुर टिकरी स्थित तारानगर कॉलोनी के वेद मंदिर में वैदिक एजुकेशनल रिसर्च सोसायटी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना को वैदिक ब्राह्मणो ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। संस्था के अध्यक्ष आचार्य पंडित शिवपूजन शास्त्री के संयोजन में प्रातः काल वैदिक ब्राह्मण गंगा स्नान करके व पीला पीला वस्त्र धारण किया। इसके पश्चात वेद मंदिर में स्थित मां गायत्री का विधि विधान से पूजन कर वैदिक ब्राह्मणो ने संकल्प लिया और और प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के दीर्घायु होने की कामना को लेकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। इस अवसर पंडित शिवपूजन शास्त्री ने कहा कि वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना को लेकर आज ब्राह्मणों ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। हम लोग की यही कामना है कि बाबा विश्वनाथ उनको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें ताकि वह देश और काशी नगरी का विकास इसी तरह से करते रहे।
इस अवसर पर आचार्य सुनील चौबे, वाचस्पति पांडे, राधा कृष्ण तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, पंकज उपाध्याय आदि ब्राह्मण शामिल थे।
