
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिन पर भारतीय किसान संघ एवं प्रभा ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व संवाद केंद्र लंका स्थित माधव पार्क में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण का शुभारंभ सर्वप्रथम लंका, सिंह द्वार स्थित महामना के आदमकद प्रतिमा पर माला पहनाकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं भारतीय किसान संघ के महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने किया।
इसके पश्चात विश्व संवाद केंद्र लंका स्थित माधव पार्क में आम पीपल, बरगद, नीम, तुलसी आदि का पौधा रोपण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि वाराणसी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आज हम लोगों ने पौधा रोपण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर पर संजय सिंह पार्षद रविंद्र सिंह आलोक आदि उपस्थित थे।
