
वाराणसी।सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में इस वर्ष एनसीसी में कैडेट्स की भर्ती परीक्षा मंगलवार को विश्वविद्यालय के दीक्षांत प्रांगण में सम्पन्न हुई।
एनसीसी अधिकारी डॉ. नितिन आर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एनसीसी में कैडेट्स की भर्ती परीक्षा की गयी, जिसमें कुल 46 सीटों में छात्रों के लिए 31 एवं छात्राओं के लिए 15 सीट थीं। भर्ती के लिए छात्रों में 67 छात्र तथा 4 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सर्वप्रथम दौड़ एवं फिजिकल का टेस्ट हुआ उसके पश्चात लिखित परीक्षा हुई।
परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया आर्मी स्टाफ एवं लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश राय द्वारा निर्विघ्न रूप से सम्पन्न करायी गयी।
एनसीसी अधिकारी डॉक्टर नितिन आर्य, डॉ. विजय कुमार शर्मा, डॉ . ज्ञानेन्द्र सापकोटा एवं कार्यालय सहायक अमित कुमार मिश्रा के साथ – साथ छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।
