वाराणसी। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजनोत्सव मंगलवार को शिवपुर स्थित बिजली विभाग के कोईलहवा उपकेंद्र पर पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे सुंदरकांड पाठ से हुआ। सुंदरकांड के मधुर गान से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया। पूजनोत्सव में विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं और आमंत्रित अतिथियों ने भी भाग लिया। हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आनंदित अनुभव किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मनीष राय, अमरनाथ पटेल (जेई), विक्रम सिंह, सुनील राजभर, रामजी, आसिफ अली, विनय मौर्य, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अमित कुमार सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से कार्य में सफलता, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

पूरे आयोजन के दौरान उपकेंद्र परिसर उत्सव स्थल में बदल गया। कर्मचारियों ने इसे पारस्परिक सहयोग और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *