
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। समाजसेवी अयन बोस ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का आभार व्यक्त किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल सके।
