वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अर्दली बाजार स्थित लेबर सट्टी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डिठोरी महाल के पार्षद विनय शादेजा के नेतृत्व में लेबरों को मिठाई बांटकर उनके मुंह मीठे कराए गए। पार्षद विनय शादेजा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश के श्रमिकों और मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ चलाई हैं। इन योजनाओं से न केवल श्रमिकों का जीवन स्तर सुधरा है, बल्कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। इस पहल के माध्यम से पार्षद शादेजा ने समाज में श्रमिकों के प्रति सम्मान और सराहना का संदेश दिया, जो न केवल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष बनाता है, बल्कि श्रमिकों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *