
वाराणसी। भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) में बुधवार को रेडक्रास सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 26 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान का कार्य सचिव डॉ. संजय राय की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. संजय राय ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जीवन को बचाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। यह रक्तदान शिविर न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रयास था, बल्कि समाज में मानवीय सहायता की भावना को भी बढ़ावा देने का एक कदम था।
