निःस्वार्थ समर्पण और वैश्विक भ्रातृत्व की दिशा में योगदान के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

 

नई दिल्ली।मानवता, शांति और वैश्विक भाईचारे के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. देशराज विक्रांत और डॉ.टीकम सोनी को “ग्लोबल मेंटर ऑफ लव, पीस एंड ह्यूमैनिटी” अवार्ड से बुधवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने तीनों विभूतियों के प्रयासों की सराहना की। उनका कहना था कि इस प्रकार के कार्य विश्व शांति और मानवता को आगे बढ़ाने में प्रेरणास्रोत साबित होते हैं।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद तीनों हस्तियों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश फैलाना है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी वे इसी दिशा में कार्य करते रहेंगे।

यह सम्मान केवल डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. देशराज विक्रांत और डॉ टीकम सोनी के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लिए भी गर्व का विषय है। उनके इस योगदान से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक रोशन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *