चलाया स्वच्छता अभियान, लगाया चौपाल एवं किया पौधरोपण 

 

वाराणसी। दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को अपने 75 दिवसीय वार्ड प्रवास के 61 वे दिवस पर, दीनदयाल मंडल के चेतगंज वॉर्ड में प्रवास किया। प्रवास के दौरान क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कई जगह पर जाम सीवरलाइन के संबंध में मिली शिकायत के संदर्भ में निरीक्षण कर, सभी खामियों को दूर करने हेतु मौके पर उपस्थित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। सरायगोवर्धन क्षेत्र में कई जगह गलियों की स्थिति काफी खराब दिखी। इस पर बिफरते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी से कहा कि शुरुआत में ही थोड़ी खराबी आने पर मार्ग की मरम्मत की गई होती, तो समस्या बड़ी ना होती । इसके बाद सभी गलियों के संपूर्ण मरम्मत हेतु, अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पाँच पौधों का वृक्षारोपण किया।

भ्रमण के पश्चात चेतगंज क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर, स्थानीय लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा किया तथा क्षेत्र के विशिष्ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। चौपाल के दौरान कुछ मकानों से प्राप्त पेयजल समस्या की शिकायत के संदर्भ में मौके पर उपस्थित जलकल अधिकारी को सबमर्सिबल बोरिंग हेतु निर्देशित किया ।

कार्यक्रम के दौरान जोनल अधिकारी, सहायक अभियंता जलकल प्रीति, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, पार्षद श्रवण गुप्ता, पार्षद अमरेश गुप्ता समेत तमाम अन्य कार्यकर्ता एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *