वाराणसी। विगत खरीफ वर्ष के सापेक्ष वर्तमान खरीफ में 3418 मैटिक टन अधिक यूरिया का वितरण जनपद में हुआ है, अधिक वितरण करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के वितरण रजिस्टर का सत्यापन उच्च स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में किया जा रहा है।

गुरुवार को विकासखंड अराजीलाइन के उर्वरक विक्रेताओं के वितरण का सत्यापन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल एवं जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक क्रय करने वाले कृषकों के वितरण रजिस्टर के अनुसार मोबाइल नंबर पर वार्ता कर क्रय की गई मात्रा व दर की पुष्टि की गई। इस दौरान कृषकों के द्वारा वितरण रजिस्टर के अनुसार क्रय की गई मात्रा और निर्धारक दर पर उर्वरक प्राप्त होने की पुष्टि की गई। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी के द्वारा जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की गई कि सभी किसान भाई उर्वरकों की क्रय करते समय अपना खेत की खतौनी अवश्य ले जाएं तथा उपलब्ध खेत के क्षेत्रफल के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें वर्तमान समय में जनपद के सभी क्षेत्रों में यूरिया ,डीएपी एवं एनपीएस उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है किसी भी क्षेत्र में किसी उर्वरक की कमी नहीं है, जिन किसान भाइयों को रबी में तिलहनी फसल के रूप में सरसों की खेती करनी है ऐसे सभी किसान डीएपी के स्थान पर अपने खेत में एनपीएस उर्वरक का प्रयोग करें, इस उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्फोरस के साथ-साथ सल्फर भी पाया जाता है, जिससे सरसों की फसल का उत्पादन ज्यादा होता है तथा उसमें तेल की मात्रा भी अधिक हो जाती है साथ ही तेल की गुणवत्ता भी अच्छी हो जाती है। इस प्रकार कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होगा, इससे किसान भाइयों के आय में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *