वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं काशी प्रान्त के प्रान्तीय प्रकल्प संस्कार के गतिविधि सहसंयोजक राकेश मौर्या के 94 वर्षीय पिताजी का आकस्मिक निधन हो गया।

उनके देहावसान के उपरांत परिवार ने मानवीय संवेदना और समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए “काशी आई बैंक सोसाइटी” को नेत्रदान कराया। इस नेक कार्य से आगे लगभग चार दृष्टिहीन मरीजों को अंधकार से मुक्ति मिलेगी और उनके जीवन में नई रोशनी फैल सकेगी।

परिवार के इस निर्णय को समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया जा रहा है। नेत्रदान से मृतक की स्मृति भी अमर हो गई और चार घरों में उम्मीद और उजाला पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *