राम किशुन महंतो को शिक्षक सम्मान

 

अथर्व इंडिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 के शिक्षक सम्मान की घोषणा 17 सितंबर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर की गई।

इस वर्ष का सम्मान बिहार प्रांत के नवादा जिले के वरिष्ठ शिक्षक राम किशुन महतो एवं उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ट शिक्षिका सुधा देवी शुक्ला को दिया गया।

संस्था के संस्थापक डॉ वी बी पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भारत के विभिन्न प्रांतो के श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गये विशेष कार्य एवं सम्मान प्राप्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके नाम पर शिक्षक सम्मान दिया जाता है।

इस वर्ष का यह पुरस्कार सम्मान बिहार प्रांत के नवादा जिले में रहने वाले वरिष्ठ शिक्षक श्री राम किशुन महतो (40 ) वर्षीय शिक्षकिय अनुभव एवं शिक्षा के लिए किए जा रहे अनवरत प्रयासों के लिए तथा उन्नाव जनपद की वरिष्ट शिक्षिका सुधा देवी शुक्ला जो कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं ।

इस वर्ष का पुरस्कार भारत के 20 राज्यों से लगभग 350 शिक्षकों को चयनित कर दिया गया है। शिक्षक सम्मान हेतु सह-संयोजक के रूप में संस्थान की निदेशक अनिशा कुमारी एवं श्वेता श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *