नजर न्यूज नेटवर्क/विशेष संवाददाता 

 

वाराणसी। बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में दिनांक 15 से 18 सितम्बर तक आयोजित सीआईएससीई नेशनल कराटे टूर्नामेंट में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, शिवपुर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक (3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 5 कांस्य) अर्जित कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया।

🥇 स्वर्ण पदक विजेता

ख्याति गिरी ,कुमार आरुष ,मोहम्मद अली

🥈 रजत पदक विजेता

अदिति विश्वकर्मा

🥉 कांस्य पदक विजेता

प्रतिष्ठा मौर्य ,अनिका दुबे ,दीक्षा मौर्य ,पलक यादव

गौरव गुप्ता

👉 कुल उपलब्धि: 3 स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य = 9 पदक

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) हेतु हो गया है। यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर अरुल, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर मिनी एवं खेल प्रशिक्षक अनिल सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

टीम के कोच जयप्रकाश यादव ने खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और अनुशासन को उनकी सफलता का आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *