
वाराणसी। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की वाराणसी शाखा द्वारा “सीए. स्टूडेंट टैलेंट सर्च-2025” के अंतर्गत शतरंज, स्केचिंग, ड्रामा और इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन शुक्रवार को शाखा परिसर आईसीएआई भवन, प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर में किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर 150 से अधिक सीए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को रीजनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसमें सात राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
*विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे*
*शतरंज प्रतियोगिता*
प्रथम स्थान : आभास यादव, द्वितीय स्थान : अमन
*ड्रामा प्रतियोगिता*
प्रथम स्थान की टीम : रिद्धि मेहरोत्रा, सिद्धि मेहरोत्रा, सौम्य अग्रवाल, प्रियेश कुमार पांडेय, शशांक सिंह एवं यश गुप्ता
द्वितीय स्थान की टीम : सुचिता सिंह, खुशी आहूजा, निधि सेठ एवं रजनीश पटेल
*इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता* प्रथम स्थान : ओम पांडेय
*स्केचिंग प्रतियोगिता* – प्रथम स्थान : नबीना मलिक, द्वितीय स्थान : नूतन राणा
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सीए. पूनम अग्रवाल, सीए. अदिति गुलाटी एवं सीए. निखिल सर्राफ ने निभाई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा अध्यक्ष सीए. श्रीप्रकाश पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष सीए. रंजीत पांडे ने प्रस्तुत किया। अंत में परिणामों की घोषणा शाखा सचिव सीए. विकास द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष सीए. वैभव मेहरोत्रा द्वारा की गई।
