
वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ के सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा “भारत @2047: चुनौतियाँ एवं रणनीति” विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के दूसरे दिन आर्या महिला पीजी कॉलेज, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. अन्नपूर्णा दीक्षित ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 की संकल्पना तभी साकार हो सकेगी जब महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं की पूर्ण एवं प्रभावी भागीदारी, नेतृत्व में समान अवसर तथा नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना ही सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
संगोष्ठी की अध्यक्षता केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के आधुनिक विद्या संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर उमेश चन्द सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य ने किया। आयोजन समिति में डॉ. शिखा शर्मा, डॉ. सौरभ दुबे और डॉ. किशन शुक्ला शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. रवि रंजन दिवेदी, डॉ. कृष्णा पाण्डेय, डॉ. सुजाता पटेल, डॉ. उमा शंकर, डॉ. शैलेश पाठक, डॉ. अभिजीत गुप्ता, डॉ. भावना बहल, डॉ. दीप्ती अग्रवाल एवं डॉ. अनिल गुप्ता सहित अनेक प्राध्यापक और शोधार्थी मौजूद रहे।
