खेल संवाददाता, नज़र न्यूज नेटवर्क 

 

वाराणसी। मीरा फाउंडेशन ने सैनिकों के परिवार की टीम के परिवार के सदस्यों का भव्य स्वागत किया । संस्थान की संस्थापिका मीरा कन्नौजिया तथा सचिव विजय कुमार ने संयुक्त रूप से टीम का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के उत्साह को दोगुना करने के लिए टीम द्वारा लोअर, टी-शर्ट, बैडमिंटन, क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड सहित इंडोर और आउटडोर खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर दीपशिखा, मीरा कन्नौजिया, विजय कुमार, शाहिंदा हसीब, गीता कनौजिया, देवा, नीरज, आयुष, अजय, रितेश,सोनम प्रसाद , अरविंद, कविता, कोमल, सोनम प्रसाद, प्रियंका, मनोज और संजय आदि थे। मीरा फाउंडेशन परिवार ने टीम का हृदय से आभार प्रकट किया और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की दिशा में उनके योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *