
नया आयकर अधिनियम 2025 और वसीयत की अहमियत पर चर्चा
नया आयकर अधिनियम 2025 और वसीयत-विरासत अधिकार पर सेमिनार
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की वाराणसी शाखा ने रविवार को होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल मलदहिया में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का मुख्य विषय था, नया आयकर अधिनियम 2025, विरासत और संपत्ति अधिकार: हर परिवार को क्या जानना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। सेमिनार में सीए पंकज शाह, सीए मंगेश किनारे और सीए नितेश गुप्ता जैसे प्रमुख वक्ताओं ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए अजय कुमार मिश्रा और सीए कामेश्वर प्रसाद ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सीए हर्ष भूरा और सीए स्वस्ति जैन ने निभाई।
इस सेमिनार में कुल तीन सत्रों का आयोजन हुआ:
प्रथम सत्र:
सीए मंगेश पी. किनारे जी ने भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के बारे में बताया और यह स्पष्ट किया कि लेखा व्यवसाय में नैतिकता का पालन कितना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदलते कारोबारी वातावरण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से केवल तकनीकी नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर कार्य में नैतिक आचरण की अपेक्षा की जाती है।
द्वितीय सत्र:
सीए पंकज शाह जी ने नया आयकर अधिनियम 2025 पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह नया अधिनियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा, जिसमें पुराने अधिनियम की 800 धाराओं को घटाकर 536 धाराएं की गई हैं। इसके साथ ही नए प्रावधानों के तहत टैक्स ईयर की परिभाषा, पार्टनरशिप फर्मों के लिए रिम्यूनरेशन की सीमा में वृद्धि, और भाषा में सरलता लाई गई है।
तृतीय सत्र:
सीए नितेश गुप्ता जी ने वसीयत और विरासत के अधिकारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वसीयत एक कानूनी दस्तावेज है जिसमें व्यक्ति अपनी संपत्ति के वितरण के बारे में निर्देश देता है। हर परिवार को वसीयत बनाना और विरासत के अधिकारों को समझना जरूरी है, ताकि संपत्ति के वितरण में कोई विवाद न हो और परिवार के सदस्य अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
कार्यक्रम का समापन शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
इस कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडेय, पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु, शिकासा अध्यक्ष सीए श्रीप्रकाश पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य सीए नमन कपूर, पूर्व अध्यक्ष सीए रवि कुमार सिंह, सीए अमित गुप्ता, सीए सौरभ शर्मा, सीए जुमना शुक्ला, सीए मनोज निगम, सीए सुकांत रॉय, सीए विश्वनाथ संथालिया, सीए पूनम अग्रवाल, सीए कैलाश यादव, सीए मनीष अग्रवाल, सीए धनंजय ओझा, सीए गौरव बरनवाल, सीए अमित विश्वकर्मा, सीए प्रशांत कुमार, सीए साकेत जलान सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सदस्य भी उपस्थित रहे।
