
वाराणसी । नागरिक सुरक्षा संगठन प्रखंड भेलूपुर पोस्ट नंबर 7 की मासिक बैठक रविवार को लंका स्थित प्रफुल्ल नगर कॉलोनी में हुई । बैठक के मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन विनय विनोद गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि डिप्टी कंट्रोलर जितेंद्र देव सिंह, डिवीजन वार्डन बीवी सुंदरम शास्त्री, एडीसी विवेक राय थे।
बैठक को संबोधित करते हुए चीफ वार्डन विनोद गुप्ता एवं डिप्टी कंट्रोलर डिप्टी कंट्रोलर जितेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन एक ऐसा संगठन है जो समाज में होने वाले भय को दूर कर लोगों में गलत सही का रास्ता बताता है। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक आग लगने पर, पानी में डूबने पर या किसी भी दुर्घटना में पहुंचकर उन्हें त्वरित राहत प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर में होने वाले विभिन्न आयोजन दुर्गा पूजा, मेला आदि में सहयोग प्रदान करते हैं। बैठक में आने वाले त्योहारों को देखते हुए समाज में शांति सद्भाव बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों से सहभागिता करने की बात की गई साथ ही उनको समाज में विघटनकारी तत्वों पर भी नजर रखकर शासन प्रशासन को सूचना देने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में बच्चा शुक्ला, विपिन चंद पांडे, कृष्ण मोहन पांडे, रामयश मिश्रा, साधना यादव, संतोष पाठक, राकेश विश्वकर्मा रवि जायसवाल सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पोस्ट वार्डन संतोष कुमार मिश्रा ने किया।
