
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।पितृपक्ष के अंतिम दिन गो रक्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बविता चौरसिया के नेतृत्व में शिवाला स्थित रत्नाकर पार्क में पौधा रोपण किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंबदा जी थी। मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए कहा हमारे चारो तरफ आक्सीजन की कमी से ही बीमारी तरह तरह की बीमारी फैल रहा है। मेरा कर्तव्य बनता है जिसको जहा जगह मिले कम से कम एक पौधा जरूर लगवाए। अपने सेहत के लिए भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन जरूरत है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वविता जी कहा आज पवित्र दिन को हमलोग यहां पौधा लगाने आए है, आगामी दिनों हम सभी बहनों द्वारा जगह जगह पौधा लगाएंगे यही शपथ लेकर जाएंगे।
मुख्य रूप से गो रक्षा के उपाध्यक्ष श्रीमती नीता सेन गुप्ता , मीडिया प्रभारी अनुपम भट्टाचार्य, सुनीता अग्रवाल, अंजना मिश्रा , सीमा गौड़, अजय केसरी , आकाश साहनी , मंजू देवी , हेमंत कनौजिया सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित थे।
