वाराणसी।काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल से सम्बद्ध काशी महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा रविवार को अग्रवाल आई हास्पिटल चेन्नई की इकाई आर के नेत्रालय, महमूरगंज, वाराणसी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 4. 30 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 105 लोगों ने अपने नेत्रों की जाँच कराई। अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी की देखरेख में आयोजित शिविर का व्यापार मण्डल व महिला व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों, उनके परिजनों व आम नागरिकों ने लाभ उठाया।

वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. निवेदिता सिंह व डा. वीरेंद्र कुमार सिंह ने आंखों की जाँच कर उचित सलाह दी।

शिविर में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के महामंत्री राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मदनमोहन अग्रवाल, रविशंकर सिंह, पवन मोदी, महिला व्यापार मण्डल की महामंत्री रश्मि साहू, बबीता चन्देल, सुनीता अग्रवाल, रेखा जायसवाल, रेखा चौरसिया, सुषमा पांडे, आरती मल्होत्रा, उषा गुप्ता, लक्ष्मी जाडवाणी, अंकिता जेटली, लता चौधरी, बबीता अग्रवाल, लिपिका बोस, अपर्णा राय, सुमिता भट्टाचार्य आदि मौजूद थीं ।

शिविर संचालन में हास्पिटल की ओर से एम के पाण्डेय व अमित मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *