
नजर न्यूज नेटवर्क/विशेष संवाददाता
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन ने सैनिकों के परिवार की टीम के परिवार के सदस्यों का भव्य स्वागत किया । संस्थान की संस्थापिका मीरा कन्नौजिया तथा सचिव विजय कुमार ने संयुक्त रूप से टीम का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के उत्साह को दोगुना करने के लिए टीम द्वारा लोअर, टी-शर्ट, बैडमिंटन, क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड सहित इंडोर और आउटडोर खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर दीपशिखा, मीरा कन्नौजिया, विजय कुमार, शशि त्रिपाठी, सरिता वत्सायन, शगुन सोबती, शिल्पा सरदेसाई, कमलजीत सिंह, सरिता सचदेवा, वैशाली हनवाड़, नयना कुमार, सपना देसवाल, स्वप्ना जॉय, शीतल प्रभु, लीना ग्रेवाल, दिव्या प्रकाश, पूर्वी आलोक आनंदा, सुजाता कुल्ली, दिव्या ठाकुर, सरिका भार्गव, पायल शर्मा, शालिनी झाझरिया और मीना तिवारी,गीता,अजय, गीता कनौजिया, देवा, नीरज, आयुष, अजय, रितेश,सोनम प्रसाद , अरविंद, कविता, कोमल, सोनम प्रसाद, प्रियंका, मनोज और संजय आदि थे। मीरा फाउंडेशन परिवार ने टीम का हृदय से आभार प्रकट किया और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की दिशा में उनके योगदान की सराहना की।
