रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड पोस्ट 05 की मासिक बैठक रविवार को हनुमान घाट स्थित एक निजी आवास पर सम्पन्न हुई ।जिसका नेतृत्व पोस्ट वार्डेन सुरैया बानो ने किया।

मासिक बैठक में मुख्य अतिथि,चीफ वार्डेन श्री विनोद कुमार गुप्ता,उपनियंत्रक श्री जितेंद्र देव सिंह ,एडीसी जनाब इंफानुल हुदा ,डिप्टी चीफ वार्डेन श्री अविनाश अग्रवाल, डिविजनल वार्डेन श्री वी वी सुंदरम शास्त्री, डिप्टी डिविजनल वार्डेन श्री अभिषेक जायसवाल की विशिष्ट उपलब्धि रही। सेक्टर वार्डेन ने अंग वस्त्र असद ने ,माला ,महिलाओं ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।

बैठक में नागरिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई और उसका निवारण भी किया गया। नए स्वयंसेवक को परिचय पत्र दिया गया।

पोस्ट 5 के स्वयंसेवक बहुत ही ईमानदारी और समय से ड्यूटी करते है हर जगह उपस्थित रहते है ये सेवा भावना देख कर सारे सम्मानित अधिकारी गण ने पोस्ट 5 के महिला, पुरुष स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।

मासिक बैठक में स्वयंसेवक सेक्टर वार्डेन रवि कुमार,राजेश कुमार,अजय अग्रवाल,आशिफ अहमद, बोनो श्री चक्रवर्ती सुनीता मजूमदार वीरेंद्र सप्तर्षि रेखा बनर्जी सुरेश यादव पवन प्रजापति,अलीमुद्दीन नीतीश चक्रवर्ती,सुरेंद सप्तर्षि, रेखा विश्वास आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *