आईएजे परिवार ने दी बधाई

 

वाराणसी।मीडिया और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. विनय श्रीवास्तव को “इंटरनेशनल एक्सीलेंस मीडिया सोशल अवार्ड सर्टिफिकेट” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी इंडिया एवं ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) पी.एल. किर्किरे तथा प्रो. (डॉ.) देशराज विक्रांत (वाइस चांसलर, आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी) एवं ग्लोबल पीस एम्बेसडर डॉ. पंकज श्रीवास्तव (नेशनल प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल रियल मीडिया फाउंडेशन) की ओर से यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विनय श्रीवास्तव ने मीडिया जगत एवं सामाजिक सरोकारों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

डा विनय श्रीवास्तव को सम्मान मिलने पर आईएजे परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है तथा बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *