
जोधपुर।रविवार को महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी जोधपुर शाखा के चुनाव देसाई चक्षु भवन में स्वतंत्र चुनाव अधिकारी लायन राजेंद्र जैन के निर्देशन में संपन्न हुए।
अध्यक्ष पद लिए श्रीमती सुधा गर्ग के नाम का प्रस्ताव संदीप सुराणा ने किया तथा समर्थन महेंद्र राज लूणावत ने किया। अन्य नाम नहीं होने से श्रीमती सुधा गर्ग को चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए घोषित किया गया
इसी प्रकार संदीप सुराणा एवं सुश्री गीता जोशी उपाध्यक्ष, राजीव सक्सेना सचिव, श्रीमती सोनू सक्सेना सहसचिव, महेंद्र राज लूणावत कोषाध्यक्ष तथा जगदीश मल कुम्भट, रितेश नाहर, राजकुमार डागा, श्रीमती पुष्पा कुम्भट, श्रीमती सुनीता मालवीय निदेशक पद के लिए चुनाव अधिकारी लायन राजेन्द्र जैन द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गये
पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव ने गत वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
पूर्व अध्यक्ष समदड़ी वरिष्ठ समाज सेवी दीपचंद सांखला ने सभी पदाधिकारियों, बी एम अग्रवाल, रौनक़ कुम्भट, कोशल्या व्यास, नई सदस्य सुश्री तमन्ना सोलंकी व अन्य का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया
