वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में 15 सितंबर से 22 सितंबर तक हिंदी सप्ताह समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों के भाषाई कौशल, रचनात्मक प्रतिभा और हिंदी के प्रति प्रेम को उजागर करने के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्ष डाॅ0 उर्वशी गहलोत (हिन्दी विभाग, महिला महाविद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) एवं विशिष्ट अतिथि रहीं डाॅ0 प्रियंका सोनकर (हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) रही।

कार्यक्रम का समापन 22 सितंबर, सोमवार को ’हिंदी सप्ताह उद्यापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ के रूप में किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव, प्रबंधक श्रीमती उमा भट्टाचार्य, कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. उर्वशी गहलोत, असोसिएट प्रोफेसर, महिला महाविद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रियंका सोनकर, विभागाध्यक्षा डॉ. आशा यादव , डॉ. शशि कला ,डॉ.सपना भूषण, डॉ शुभांगी श्रीवास्तव, संगीत विभाग से प्रो.सीमा वर्मा और प्रो. सौम्य कांत मुखर्जी की गरिमा मयी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पांजलि और कुलगीत के गायन के साथ हुआ। प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव ने मंच की अध्यक्षता कर रही डॉ. उर्वशी गहलोत और विशिष्ठ अतिथि डॉ.प्रियंका सोनकर का उत्तरीय और पौधा देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान प्राचार्या रचना श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं, यह हमारी संस्कृति और अस्मिता की पहचान है। आज की पीढ़ी को चाहिए कि वह हिंदी को केवल अध्ययन की भाषा न माने, बल्कि व्यवहार की भाषा बनाए।” प्रबंधक महोदया उमा भट्टाचार्य ने हिंदी सप्ताह जैसे आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। मंच की अध्यक्षता कर रही डॉ. उर्वशी गहलोत ने अपने वक्तव्य में स्वतंत्रता और नवजागरण में हिंदी के योगदान की बात करते हुए कहा “ हिंदी ने सभी देशवासियों को साथ लाने का कार्य किया, कबीर,मीरा, महादेवी जैसे हिंदी के कवियों ने समाज को जागृत किया।“ विशिष्ट अतिथि डॉ.प्रियंका सोनकर ने हिंदी के वैश्वीकरण की बात कही।

कार्यक्रम का सफल संयोजन सुश्री प्रीति विश्वकर्मा,सुश्री राजलक्ष्मी जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति विश्वकर्मा ने किया।

हिन्दी सप्ताह कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गयी जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सुश्रीजयंतिका डे‌ (भजन प्रतियोगिता), सुश्री अनुपमा(इमला प्रतियोगिता), सुश्री प्रज्ञा पटेल ,सुश्री अनिशा यादव(काव्य पाठ) ,सुश्री विदिशा तिवारी(कहानी पाठ),सुश्री सिंधु कुमारी(भाषण प्रतियोगिता) को प्राचार्या डॉ.रचना श्रीवास्तव एवं प्रबंधक डॉ. उमा भट्टाचार्य ने प्रमाणपत्र और पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *