
वाराणसी। बारामूला, कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर स्व. रौनक सिंह के आवास चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट पर सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह तथा सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शहीद के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मेजर रौनक सिंह का बलिदान देश और समाज के लिए अमूल्य है। ऐसे वीर सपूतों पर पूरी काशी गर्व करती है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रामबालक पटेल, मनीष सिंह, ओ.पी. पटेल, अभिषेक मिश्रा, सुनील यादव, काशी यादव, सचिन तथा दशरथ यादव भी उपस्थित रहे।
